-: प्रभु-कृपा :-
उन्होंने मुझे दी कठिनाईयां,
हिम्मत बढाने के लिये.
हिम्मत बढाने के लिये.
मैंने प्रभु से मांगी बुद्धि
उन्होंने मुझे दी उलझनें,
सुलझाने के लिये.
मैंने प्रभु से मांगी समृद्धि
उन्होंने मुझे दी समझ,
काम करने के लिये.
मैंने प्रभु से मांगा प्यार
उन्होंने मुझे दिए दुःखी लोग,
मदद करने के लिये.
मैंने प्रभु से मांगी हिम्मत
उन्होंने मुझे दी परेशानियां,
उबर पाने के लिये.
मैंने प्रभु से मांगा वरदान
उन्होंने मुझे दिये अवसर
उन्हें पाने के लिये.
उन्होंने मुझे दिये अवसर
उन्हें पाने के लिये.
वो मुझे नहीं मिला जो मैंने मांगा था.
मुझे वो मिल गया जो मुझे चाहिये था.


