* क्रोध का अपना पूरा खानदान है. *
* अहंकार क्रोध का प्रिय बडा भाई है जो इसके कण-कण में रहता है।
* जिद क्रोध की लाडली बहन है, जो हमेशा क्रोध के साथ रहती है ।
* हिंसा क्रोध की पत्नि है जो अक्सर उसके पीछे रहती है, लेकिन कभी-कभी आवाज सुनकर बाहर भी आ जाती है ।
* क्रोध का बाप भी है जिससे वह डरता है, उसके बाप का नाम है भय ।
* उपेक्षा क्रोध की मां है ।
* बैर बेटा है इसका, और इसके खानदान की नकचढी बहू है ईर्ष्या ।
* निंदा और चुगली क्रोध की दोनों बेटियां हैं जो अक्सर एक मुंह के पास रहती है और दूसरी कान के पास ।
* घृणा इसके परिवार की पोती है, जो इसकी नाक के पास रहती है और नाक-भौं सिकोडना इसका काम होता है ।
