आध्यातमिक चिंतन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आध्यातमिक चिंतन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 27 अप्रैल 2011

गर भला किसी का कर ना सको तो....


गर भला किसी का कर ना सको 
तो बुरा किसी का मत करना,
अमृत न पिलाने को हो घर में 
तो जहर पिलाते भी डरना ।
यदि सत्य मधुर न बोल सको 
तो झूठ कटुक भी मत कहना
गर मौन रखो सबसे अच्छा
विष-वमन कहीं भी मत करना,
यदि घर ना किसी का बना सको 
तो झोपडिया न जला देना
यदि मरहम पट्टी कर न सको 
तो खार नमक न लगा देना 

जब दीपक बनकर जल न सको 
तो अन्धकार भी मत करना
मानव बनकर सहला न सको 
तो दिल भी किसी का दुखाना ना
यदि देव नहीं बन सकते तो 
दानव बनकर भी दिखाना ना ।

यदि सदाचार अपना न सको 
तो दुराचार भी मत करना.
गर भला किसी का कर ना सको 
तो बुरा किसी का मत करना ।

ऐतिहासिक शख्सियत...

पागी            फोटो में दिखाई देने वाला जो वृद्ध गड़रिया है    वास्तव में ये एक विलक्षण प्रतिभा का जानकार रहा है जिसे उपनाम मिला था...